{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kankreela Maidan | Kedarnath Aggarwal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/eb8c6c16\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":147,"description":"कंकरीला मैदान | केदारनाथ अग्रवाल कंकरीला मैदानज्ञान की तरह जठर-जड़ लंबा-चौड़ा,गत वैभव की विकल याद में-बड़ी दूर तक चला गया है गुमसुम खोया!जहाँ-तहाँ कुछ- कुछ दूरी पर,उसके ऊपर,पतले से पतले डंठल के नाज़ुक बिरवेथर-थर हिलते हुए हवा में खड़े हुए हैंबेहद पीड़ित!हर बिरवे पर मुँदरी जैसा एक फूल है।अनुपम मनहर, हर ऐसी सुंदर मुँदरी कोमीनों ने चंचल आँखों से,नीले सागर के रेशम के रश्मि -तार से,हर पत्ती पर बड़े चाव से बड़ी जतन से,अपने-अपने प्रेमी जन को देने कीख़ातिर काढ़ा थासदियों पहले ।किन्तु नहीं वे प्रेमी आये,और मछलियाँ-सूख गयी हैं, कंकड़ हैं अब!आह! जहाँ मीनों का घर थावहाँ बड़ा वीरान हो गया।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}