{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bhram | Sushma Kumari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ecdc2a41\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":149,"description":"भ्रम ।  सुषमा कुमारी \n\nआसमान में अब बादल नहीं दिखता\nदिखता है बादल के होने का एक भ्रम \nपेड़ों पर अब चिड़ियाँ नहीं रहती\nरहता है उनके होने का एक भ्रम।\nफूर्लों पर अब मधुमक्खियाँ नहीं होतीं\nऔर सड़कों पर अब नहीं होते रास्ते!\nइसी तरह\nजंगल में अब जंगल नहीं बसता\nथाली में नहीं होती रोटी\nअख़बार में नहीं होता समाचार,\nजीवन में नहीं होता प्रेम!\nअब किसान की आत्मा में नहीं बची खेती\nयुवाओं के आँखों में नहीं बचे सपने\nबच्चों के हा्थों में नहीं बचे खिलौने!\nदेश में अब नहीं बचा देश\nआदमी में नहीं बचा थोड़ा-सा आदमी!\nहमारे-तुम्हारे परिदृश्य में\nइन दिनों बस बचा रह गया है\nसबके होने का एक भ्रम!\n\nहमारी-तुम्हारी कलाई पर बंधी घड़ी में\nनहीं बचा अच्छा या बुरा समय!\nहम विकास की दुनिया के\nअभिमंत्रित लोग हैं\nजिन्हें अपने ही परिदृश्य से\nगायब होती चीज़ें\nअब दिखाई नहीं देती!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}