{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Itihaas | Naresh Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/efbf2128\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":140,"description":"इतिहास | नरेश सक्सेना \n\nबरत पर फेंक दी गई चीज़ें,\n ख़ाली डिब्बे, शीशियाँ और रैपर \nज़्यादातर तो बीन ले जाते हैं बच्चे,\nबाकी बची, शायद कुछ देर रहती हो शोकमग्न\nलेकिन देखते-देखते \nआपस में घुलने मिलने लगती हैं।\nमनाती हुई मुक्ति का समारोह।\nबारिश और ओस और धूप और धूल में मगन\nउड़ने लगती हैं उनकी इबारतें\nमिटने लगते हैं मूल्य और निर्माण की तिथियाँ\nछपी हुई चेतावनियाँ होने लगतीं अदृश्य\nकंपनी की मॉडल के स्तनों पर लगने लगती है फफूंद\nचेहरे पर भिनकती हैं मक्खियाँ\nएक दिन उनके ढेर पर उगता है\nएक पौधा-पौधे में फूल\nफूलों में उन सबका सौंद्य\nऔर\nख़ुश्बू में उनका इतिहास।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}