{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Unke Bathroom Mein | Gyanendrapati","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f147d750\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"उनके बाथरूम में ।  ज्ञानेन्द्रपति \n\nउनके बाथरूम में\nवाशबेसिन के ऊपर लगे\nआईने की छाँव में\nरखे हैं दो टूथब्रश\nएक लम्बूतरे प्याले में\nबस माथ-भर दिखते\nमुँह से मिलाए मुँह\nदो टूथब्रश\nजिस घनिष्ठता का\nवे एक छायाचित्र हैं\nवह पिचकी हुई ट्यूब में चिपकी हुई टूथपेस्ट-सी\nबस\nज़रा-सी बची है\nउनके मुँह भूल गए हैं चूमना एक-दूसरे को\nउन दोनों के मुँह\nदोमुँहेँ हो गए हैं\nधीरे-धीरे\nबेडरूम में और, ड्राइंगरूम में और\nवहाँ, बाथरूम में\nवाशबेसिन के ऊपर, आईने के छाँव-तले\nएक लम्बूतरे प्याले में रखे उनके टूथब्रश\nमाथ-भर दिखते\nएक-दूसरे के गले लगे खड़े हैं\nअफसोस से भरे\nआईना उनके अफसोस को दुगना कर रहा है ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}