{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pyaar | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f3543237\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":132,"description":"प्यार । सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\n\nइस पेड में\nकल जहाँ पत्तियाँ थीं\nआज वहाँ फूल हैं\nजहाँ फूल थे\nवहाँ फल हैं\nजहाँ फल थे\nवहाँ संगीत के\nतमाम निर्झर झर रहे हैं\nउन निर्झरों में\nजहाँ शिला खंड थे\nवहाँ चाँद तारे हैं\nउन चाँद तारों में\nजहाँ तुम थीं\nवहाँ आज मैं हूँ\nऔर मुझमें जहाँ अँधेरा था\nवहाँ अनंत आलोक फैला हुआ है\nलेकिन उस आलोक में\nहर क्षण\nउन पत्तियों को ही मैं खोज रहा हूँ\nजहाँ से मैंने- तुम्हें पाना शुरु किया था!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}