{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Vaapsi | Ashok Vajpeyi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f4588c59\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":157,"description":"वापसी | अशोक वाजपेयी \n\nजब हम वापस आएँगे\nतो पहचाने न जाएँगे-\nहो सकता है हम लौटें\nपक्षी की तरह\nऔर तुम्हारी बगिया के किसी नीम पर बसेरा करें\nफिर जब तुम्हारे बरामदे के पंखे के ऊपर\nघोसला बनाएँ\nतो तुम्हीं हमें बार-बार बरजो !\nया फिर थोड़ी-सी बारिश के बाद\nतुम्हारे घर के सामने छा गई हरियाली की तरह\nवापस आएँ हम\nजिससे राहत और सुख मिलेगा तुम्हें\nपर तुम जान नहीं पाओगे कि\nउस हरियाली में हम छिटके हुए हैं !\nहो सकता है हम आएँ\nपलाश के पेड़ पर नई छाल की तरह\nजिसे फूलों की रक्तिम चकाचौंध में\nतुम लक्ष्य भी नहीं कर पाओगे !\nहम रूप बदलकर आएँगे\nतुम बिना रूप बदले भी\nबदल जाओगे-\nहालांकि घर, बगिया, पक्षी-चिड़िया\nहरियाली-फूल-पेड़ वहीं रहेंगे\nहमारी पहचान हमेशा के लिए गड्डमड्ड  कर जाएगा\nवह अंत\nजिसके बाद हम वापस आएँगे\nऔर पहचाने न जाएँगे।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}