{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Cigarette Peeti Hui Aurat | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f4d29e9b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":114,"description":"सिगरेट पीती हुई औरत | सर्वेश्वर दयाल सक्सेना\n\nपहली बार \nसिगरेट पीती हुई औरत \nमुझे अच्छी लगी। \nक्योंकि वह प्यार की बातें \nनहीं कर रही थी। \n—चारों तरफ़ फैलता धुआँ \nमेरे भीतर धधकती आग के \nबुझने का गवाह नहीं था। \nउसकी आँखों में \nएक अदालत थी : \nएक काली चमक \nजैसे कोई वकील उसके भीतर जिरह कर रहा हो \nऔर उसे सवालों का अनुमान ही नहीं \nउनके जवाब भी मालूम हों। \nवस्तुतः वह नहा कर आई थी \nकिसी समुद्र में, \nऔर मेरे पास इस तरह बैठी थी \nजैसे धूप में बैठी हो। \nउस समय धुएँ का छल्ला \nसमुद्र-तट पर गड़े छाते की तरह \nखुला हुआ था— \nतृप्तिकर, सुखविभोर, संतुष्ट, \nउसको मुझमें खोलता और बचाता भी।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}