{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dheere Bahut Dheere Chhoot Jaata hai Sab | Adiba Khanum ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f7bd5a16\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":161,"description":"धीरे बहुत धीरे छूट जाता है सब ।  अदीबा ख़ानम\n\nधीरे, बहुत धीरे छूट जाता है सब \nअपना घर\nअपने लोग\nअपना मन\nअपना जीवन\nजिए हुए के प्रति प्रेम\nआने वाले के प्रति ईमानदारी\nअपनी इच्छाएँ और उम्मीदें \nधरती की हरी घास का मोह\nमिटटी की कच्ची सुगंध का पाश\nहिलते हुए\nपीले परदों से झँकती रौशनी \nचाँद की कीमती ठंडक\nसितारों की चमक\nऔर रात के आसमान की नीली रोशनाई\nनहरों का गंदला पानी\nनदियों की बेख़ौफ़ दौड़\nसमुद्र का अथाह वितान\nब्रहमांड की निर्जन हूक\n\nनहीं!\nकभी नहीं छूटती अपनी धरती\nअपनी धरती पर बसे हम\nहम, खुद से कभी नहीं छूटते\nसाथ रहता है अपना आकाश\nआकाश को घेरे काले बादल\nआकाश का फिरोज़ी अपनापन\nआकाश की-सी खूली दुनिया\nआकाश का अनंत कभी नहीं छूटता\nन छूटे मुझसे या किसी से\nउसका आकाश!!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}