{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bahut dinon ke baad | Nagarjun","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f83ef9b9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":120,"description":"बहुत दिनों के बाद | नागार्जुन\n\nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैंने जी भर देखी \nपकी-सुनहली फ़सलों की मुस्कान \n- बहुत दिनों के बाद \nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैं जी भर सुन पाया \nधान कूटती किशोरियों की कोकिलकंठी तान \n- बहुत दिनों के बाद \nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैंने जी भर सूँघे \nमौलसिरी के ढेर-ढेर-से ताज़े-टटके फूल \n- बहुत दिनों के बाद \nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैं जी भर छू पाया \nअपनी गँवई पगडंडी की चंदनवर्णी धूल \n- बहुत दिनों के बाद \nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैंने जी भर तालमखाना खाया \nगन्ने चूसे जी भर \n-बहुत दिनों के बाद \nबहुत दिनों के बाद \nअबकी मैंने जी भर भोगे \nगंध-रूप-रस-शब्द-स्पर्श सब साथ-साथ इस भू पर \n- बहुत दिनों के बाद ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}