{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mrityu | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/f9f591ee\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":137,"description":"मृत्यु  -  विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nमेरे जन्म के साथ ही हुआ था\nउसका भी जन्म...\nमेरी ही काया में पुष्ट होते रहे\nउसके भी अंग\nमें जीवन-भर सँवारता रहा जिन्हें\nऔर ख़ुश होता रहा\nकि ये मेरे रक्षक अस्त्र हैं\nदरअसल वे उसी के हथियार थे\nअजेय और आज़माये हुए\nमैं जानता था\nकि सब कुछ जानता हूँ\nमगर सच्चाई यह थी\nकि मैं नहीं जानता था\nकि कुछ नहीं जानता हूँ...\nमैं सोचता था फतह कर रहा हूँ किले पर किले \nमगर जितना भी और जिधर भी बढ़ता था\nउसी के करीब और उसी की दिशा में\nवक्‍त निकल चुका था दूर।\nजब मुझे उसके षड्यंत्र का अनुभव हुआ\nआख़िरी बार -\nजब उससे बचने के लिए\nमें भाग रहा था\nतेज़ और तेज़ \nऔर अपनी समझ से\nसुरक्षित पहुँच गया जहाँ\nवहाँ वह मेरी प्रतीक्षा में .\nपहले से खड़ी थी..\nमेरी मृत्यु|","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}