{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bachana | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fa0ae4a7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"बचाना | राजेश जोशी \n\nएक औरत हथेलियों की ओट में\nदीये की काँपती लौ को बुझने से बचा रही है\nएक बहुत बूढ़ी औरत कमज़ोर आवाज़ में गुनगुनाते हुए\nअपनी छोटी बहू को अपनी माँ से सुना गीत\nसुना रही है\nएक बच्चा पानी में गिर पड़े चींटे को\nएक हरी पत्ती पर उठाने की कोशिश कर रहा है\nएक आदमी एलबम में अपने परिजनों के फोटो लगाते हुए\nअपने बेटे को उसके दादा दादी और नाना नानी के\nकिस्से सुना रहा है\nबची है यह दुनिया\nकि कोई न कोई, कहीं न कहीं बचा रहा है हर पल\nकुछ न कुछ जो ज़रूरी है\nअभी अभी कुछ लोगों ने उन किताबों को ढूँढ निकाला है\nजिनमें इस शहर की पुरानी इमारतों के प्लास्टर को\nतैयार करने की विधियाँ दर्ज थीं\nअब खिरनी वाले मैदान की ढहती जा रही पुरानी इमारतों की \nमरम्मत की जा रही है पुराने सलीक़े से।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}