{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Peeth Ki Khujli | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fa30ea10\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":157,"description":"पीठ की खुजली - राजेश जोशी\n \nअभी-अभी लौटा हूँ सारे काम-धाम निपटाकर \nरात का खाना खाकर \nअभी-अभी कपडे बदलकर घुसा हूँ \nहोटल के बिस्तर में \nऔर रह-रहकर पीठ में खुजली हो रही है \nरह-रहकर आ रही है इस समय \nतुम्हारी याद \nकाम आ सकती थी जनेऊ इस समय \nपर उसे तो बहुत पहले ही छोड़ आया \nपैतृक घर की खूँटी पर \nकोई बैलगाड़ी भी नहीं यहाँ कि जिसके पहिए से \nटिक कर खुजला हूँ अपनी पीठ \nजहाँ तक जा सकता है ले जाता हूँ \nखींचकर पीठ पर अपना हाथ \nलेकिन यह नामुराद खुजली हर बार \nऔर आगे खिसक जाती है मेरे हाथ की पहुँच से \nमेरे हाथ की हद के आगे से शुरू होती है \nतुम्हारी हथेली की याद \nयाद ने भी क्या कारण खोजा है आने के लिए \nघर से इतनी दूर इस गुलाबी शहर में!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}