{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Reshmi Patola | Alka Sinha","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fa62d7c4\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":"रेशमी पटोला ।  अलका सिन्हा\n\nख़ूबसूरत, चिरजीवी होता है\nरेशमी पटोला\n\nतार-तार बुना जाता है\nबार-बार बिंधा जाता है\n\nबाँधा जाता है\nकई-कई रंगों में रंगा जाता है\n\nरेशमी पटोला।\nमगर अब इक्का-दुक्का परिवार ही बचे हैं\n\nजो सहेजते हैं\nइतने प्यार और इतमीनान से\n\nरेशमी पटोला।\nलंबा समय लगता है इन्हें तैयार करने में\n\nजैसेकि आत्मीय स्पर्श से\nरेशा-रेशा खिलती हैं\n\nइंद्रधनुषी वितान रचाती\nरंगोली सजाती\n\nतितली-सी लड़कियाँ।\nआसान नहीं होता\n\nकई-कई गाँठों में बंधना\nऔर डूब जाना हरबार\n\nएक नए रंग में बदले जाने के लिए।\nकठिन होती है यह प्रक्रिया\n\nजिसमें पिछला रंग भी सहेजना होता है\nऔर होता है नए रंग में निखरना।\n\nकभी पिता के घर का रंग\nतो कभी ससुराल का\n\nकभी बेटी तो कभी बहू\nपत्नी कभी तो कभी\n\nमाँ के रंग में संवरना।\nजन्म लेने से जन्म देने के\n\nचक्र को पूरा करने की यत्न में\nबार-बार बिंधती है\n\nबंधती है, खुलती है\nफिर-फिर बंधती है।\n\nइसलिए रेशमी पटोला-सी\nबेशकीमती होती हैं\n\nलड़कियाँ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}