{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Suno Sitaron! | Nasira Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fa718344\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":172,"description":"सुनो सितारों! | नासिरा शर्मा \n\nकहाँ गुम हो जाते हो तुम रात आते ही\nजाते हो शराबख़ाने या फिर\nथके हारे मज़दूर की तरह\nपड़ जाते हो बेसुध चादर ओढ़ तुम!\nमच्छर लाख काटें और गुनगुनाएँ\nउठते नहीं हो तुम नींद से\nकुछ तो बताओ आख़िर कहाँ चले जाते हो तुम\nहमारी आँखों की पहुँच से दूर\n\nअंधेरी रातों में आ जाते थे रौशनी भरने\nआँखों में आँखें डाल टिमटिमाते थे\nसारे दिन की थकी आँखों को सेकते थे और\nबिना बोले ही बहुत कुछ बतियाते थे\nमौसम कोई भी हो, तुम चमकना नहीं भूलते\nचाँद निकले या न निकले,सूरज के डूबते ही\nतुम मिलने चले आते थे\nनींद में डूबती आँखों में तुम ऐसा भ्रम भरते\nजैसे ओढ़ रखी हो सितारों टँकी चादर हमने\n\nतुम्हारी यादों को आज भी सजा रखा है\nअपने छोटे से फ़्लैट के कमरे की छत पर\nयह सोच कर कि कैसे बन जाते थे रिश्ते तब\nजब हमें क़ुदरत लिए फिरती थीं अपनी बाँहों में\nछूट गया तारों की छाँव का वह आँगन हमसे\nजो न उभरेगा कभी मेरे बच्चों की निगाहों में\nसमझ न पायेंगे ज़मीन से आसमान के रिश्तों को\nवह जायेंगे देखने तुम्हें तारा-मंडल में।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}