{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Aur Akaal | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fbcf5c73\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":147,"description":"एक और अकाल |  केदारनाथ सिंह\n\nसभाकक्ष में\nजगह नहीं थी\nतो मैंने कहा कोई बात नहीं\nसड़क तो है\nचल तो सकता हूँ\nसो, मैंने चलना शुरू किया\nचलते-चलते एक दिन\nअचानक मैंने पाया\nमेरे पैरों के नीचे\nअब नहीं है सड़क\nतो मैंने कहा चलो ठीक है\nन सही सड़क\nमेरे शहर में एक गाती-गुनगुनाती हुई\nनदी तो है\nफिर एक दिन\nबहुत दिनों बाद\nमैंने सुबह-सुबह \nजब खिड़की खोली\nतो देखा-\nतट उसी तरह पड़े हैं\nऔर नदी ग़ायब!\nयह मेरे लिए\nअनभ्र बज्रपात था\nपर मैंने ख़ुद को समझाया\nयार, दुखी क्यों होते हो\nइतने कट गए\nबाक़ी भी कट ही जाएँगे दिन\nक्योंकि शहर में लोग तो हैं।\nफिर एक दिन\nजब किसी तरह नहीं कटा दिन\nतो मैं निकल पड़ा\nलोगों की तलाश में\nमैं एक-एक से मिला\nमैंने एक-एक से बात की\nमुझे आश्चर्य हुआ\nलोगों को तो लोग\nजानते तक नहीं थे!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}