{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sharton Par Tika Hai Mera Prem | Anupam Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fc214f61\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":169,"description":"शर्तों पर टिका है मेरा प्रेम | अनुपम सिंह \n\nमुझसे प्रेम करने के लिए \nतुम्हें शुरू से शुरू करना होगा \nपैदा होना होगा स्त्री की कोख से \nउसकी और तुम्हारी धड़कन \nधड़कनी होगी एक साथ\n\nमुझसे प्रेम करने के लिए \nसँभलकर चलना होगा हरी घास पर \nउड़ते हुए टिड्डे को पहले उड़ने देना होगा \nपेड़ों के पत्ते बहुत ज़रूरत पर ही तोड़ने होंगे \nकि जैसे आदिवासी लड़के तोड़ते हैं \nफूलों को नोच \nकभी मत चढ़ाना देवताओं की मूर्तियों पर\n\nमुझसे प्रेम करने के लिए \nतोड़ने होंगे नदियों के सारे बाँध \nएक्वेरियम की मछलियों को मुक्त कर \nमछुआरे के बच्चे से प्रेम करना होगा \nकरना होगा पहाड़ों पर रात्रि-विश्राम\n\nमुझसे प्रेम करने के लिए \nछाना होगा मेरा टपकता हुआ छप्पर \nउस पर लौकियों की बेलें चढ़ानी होंगी\nमेरे लिए लगाना होगा एक पेड़ \nअपने भीतर भरना होगा जंगल का हरापन \nऔर किसी को सड़क पार कराना होगा\n\nमुझसे प्रेम करने के लिए \nभटकी हुई चिट्ठियों को \nपहुँचाना होगा ठीक पते पर \nमेरे साथ खेतों में काम करना होगा \nरसोई में खड़े रहना होगा \nमेरी ही तरह \nबिस्तर पर तुम्हें पुरुष नहीं \nमेरा प्रेमी होना होगा\n\nहाँ, शर्तों पर टिका है मेरा प्रेम \nमुझसे प्रेम करने के लिए \nअलग से नहीं करना होगा तुम्हें \nमुझसे प्रेम।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}