{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Patang | Arti Jain","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fc44036d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":140,"description":"पतंग | आरती जैन\n\nहम कमरों की कैद से छूट\nछत पर पनाह लेते हैं\nजहाँ आज आसमां पर\nदो नन्हे धब्बे एक दूसरे संग नाच रहे हैं\n\"पतंग? यह पतंग का मौसम तो नहीं\"\n\nनीचे एम्बुलैंस चीरती हैं सड़कों को\nलाल आँखें लिए, विलाप करती\nअपनी कर्कश थकी आवाज़ में\nदामन फैलाये\nनिरुत्तर सवाल पूछती\n\nट्रेन में से झांकते हैं बुतों के चेहरे\nजिनके होठ नहीं पर आंखें बहुत सी हैं\nजो एकटक घूरती\nखोज रही हैं कि दिख जाए कुछ\nखौफ और हिम्मत के धुंधलके में\n\n\"ऐसा धुआं तो नवंबर में होता है\"\n\"हाँ, जब पराली जलती है\"\nसन्नाटा जानता है कि ये पराली नहीं\nधुएं की एक लकीर\nआसमान को घोंपने निकल पड़ी है\n\nजहां दो पतंगें अब भी\nशरीर बच्चों सी\nएक दूसरे को चिढ़ा-चिढ़ा कर\nखिलखिला रही हैं,\n\"मौसम तो ये पतंग का भी नहीं\"","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}