{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Itna Mat Door Raho Gandh Kahin Kho Jaye | Girija Kumar Mathur","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/fc9625d7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":175,"description":"इतना मत दूर रहो गन्ध कहीं खो जाए | गिरिजाकुमार माथुर\n\nइतना मत दूर रहो\nगन्ध कहीं खो जाए\nआने दो आँच\nरोशनी न मन्द हो जाए\n\nदेखा तुमको मैंने कितने जन्मों के बाद\nचम्पे की बदली सी धूप-छाँह आसपास\nघूम-सी गई दुनिया यह भी न रहा याद\nबह गया है वक़्त लिए मेरे सारे पलाश\n\nले लो ये शब्द\nगीत भी कहीं न सो जाए\nआने दो आँच\nरोशनी न मन्द हो जाए\n\nउत्सव से तन पर सजा ललचाती मेहराबें\nखींच लीं मिठास पर क्यों शीशे की दीवारें\nटकराकर डूब गईं इच्छाओं की नावें\nलौट-लौट आई हैं मेरी सब झनकारें\n\nनेह फूल नाज़ुक \nन खिलना बन्द हो जाए\nआने दो आँच\nरोशनी न मन्द हो जाए.\n\nक्या कुछ कमी थी मेरे भरपूर दान में\nया कुछ तुम्हारी नज़र चूकी पहचान में\nया सब कुछ लीला थी तुम्हारे अनुमान में\nया मैंने भूल की तुम्हारी मुस्कान में\n\nखोलो देह-बन्ध\nमन समाधि-सिन्धु हो जाए\nआने दो आँच\nरोशनी न मन्द हो जाए\n\nइतना मत दूर रहो\nगन्ध कहीं खो जाए","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}