{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bolne Mein Kam Se Kam Bolun | Vinod Kumar Shukla","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ffff8ddc\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"बोलने में कम से कम बोलूँ | विनोद कुमार शुक्ल\n\nबोलने में कम से कम बोलूँ\nकभी बोलूँ, अधिकतम न बोलूँ\nइतना कम कि किसी दिन एक बात\nबार-बार बोलूँ\nजैसे कोयल की बार-बार की कूक\nफिर चुप।\n\nमेरे अधिकतम चुप को सब जान लें\nजो कहा नहीं गया, सब कह दिया गया का चुप।\nपहाड़, आकाश, सूर्य, चंद्रमा के बरक्स\nएक छोटा सा टिम-टिमाता\nमेरा भी शाश्वत छोटा-सा चुप।\n\nग़लत पर घात लगाकर हमला करने के सन्नाटे में\nमेरा एक चुप-\nचलने के पहले\nएक बंदूक का चुप।\n\nऔर बंदूक जो कभी नहीं चली\nइतनी शांति का\nहमेशा-की मेरी उम्मीद का चुप।\n\nबरगद के विशाल एकांत के नीचे\nसम्हाल कर रखा हुआ\nजलते दिये का चुप।\n\nभीड़ के हल्ले में\nकुचलने से बचा यह मेरा चुप,\nअपनों के जुलूस में बोलूँ\nकि बोलने को सम्हालकर रखूँ का चुप।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}