थोड़ी-सी उम्मीद चाहिए | गगन गिल जैसे मिट्टी में चमकती किरण सूर्य की जैसे पानी में स्वाद भीगे पत्थर का जैसे भीगी हुई रेत पर मछली में तड़पन थोड़ी-सी उम्मीद चाहिए जैसे गूँगे के कंठ में याद आया गीत जैसे हल्की-सी साँस सीने में अटकी जैसे काँच से चिपटे कीट में लालसा जैसे नदी की तह में डूबी हुई प्यास थोड़ी-सी उम्मीद चाहिए