खाना है । प्रियाँक्षी मोहन खाना है "वो" खाना है क्या खाना है? घर भर पूछे बिटिया से बिटिया को बस रट लगी कि "वो" खाना है कल से वो क्या होता ज़रा बताओ? सब पूछे बिटिया से बिटिया को तो नाम न सूझे कुछ मीठा मीठा सूझे टॉफी चॉकलेट मिश्री, कुल्फी क्या है वो इन सब में? बिटिया मुह फुलाए दौड़े इस कोने उस कोने पापा मम्मी दादा दादी सब सो गए जब थक के बिटिया कुतरे चीनी चाटे नन्ही चीटी के संग में