कोई एक को। धीरज कोई एक को कहूँगा कि साथ चलेंगे, मैं अकेला नही जाना चाहता पहाड़। अकेले देखे जाने का डर हमेशा लगता है, पहाड़ को, मुझको । हम जब भी मिले, कोई एक को लेकर मिले कि दोनों के अकेलेपन के मिल जाने का डर हमेशा रहता है पहाड़ को और मुझको