Pratidin Ek Kavita

बुरा क्षण/ रफ़ाइल अलबर्ती
अनुवाद : जितेंद्र कुमार

उन दिनों जब मैं सोचा करता था
कि गेहूँ के खेतों में देवताओं और सितारों का निवास है
और कुहरा हिरनी की आँख का आँसू
किसी ने मेरे सीने और छाया को पोत दिया
ऐसे में चला गया
यह वह क्षण था
जब बंदूक़ की गोलियाँ पगला उठी थीं
समुद्र उन लोगों को बहाकर ले गया
जो चिड़िया बनना चाहते थे
बेतार संदेश बुरी ख़बरें ही लाते थे
ख़ून की
और उस जल की मृत्यु की
जो सदा से आकांश ताका करता था
अथाह!


What is Pratidin Ek Kavita?

कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।

बुरा क्षण/ रफ़ाइल अलबर्ती
अनुवाद : जितेंद्र कुमार

उन दिनों जब मैं सोचा करता था
कि गेहूँ के खेतों में देवताओं और सितारों का निवास है
और कुहरा हिरनी की आँख का आँसू
किसी ने मेरे सीने और छाया को पोत दिया
ऐसे में चला गया
यह वह क्षण था
जब बंदूक़ की गोलियाँ पगला उठी थीं
समुद्र उन लोगों को बहाकर ले गया
जो चिड़िया बनना चाहते थे
बेतार संदेश बुरी ख़बरें ही लाते थे
ख़ून की
और उस जल की मृत्यु की
जो सदा से आकांश ताका करता था
अथाह!