Pratidin Ek Kavita

हार्मनी।  हेमंत देवलेकर

सफ़ेद ओर काला अलग रहेंगे
तो नस्ल कहायेंगे
मिलकर रहेंगे तो संगीत
हारमोनियम
साहचर्य की एक मिसाल है।
उंगलियों के बीच की खली जगह
उंगलियों से भर देने के लिए है


What is Pratidin Ek Kavita?

कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।

हार्मनी । हेमंत देवलेकर

सफ़ेद ओर काला अलग रहेंगे
तो नस्ल कहायेंगे
मिलकर रहेंगे तो संगीत
हारमोनियम
साहचर्य की एक मिसाल है।
उंगलियों के बीच की खली जगह
उंगलियों से भर देने के लिए है