Pratidin Ek Kavita

इधर से देखें तो अपना मकान लगता है । शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी

इधर से देखें तो अपना मकान लगता है
इक और ज़ाविए से आसमान लगता है

जो तुम हो पास तो कहता है मुझ को चीर के फेंक
वो दिल जो वक़्त-ए-दुआ बे-ज़बान लगता है

शुरू-ए-इश्क़ में सब ज़ुल्फ़ ओ ख़त से डरते हैं
अख़ीर उम्र में इन ही में ध्यान लगता है

सरकने लगती है तब ही क़दम तले से ज़मीन
जब अपने हाथ में सारा जहान लगता है

दो चार घाटियाँ इक दश्त कुछ नदी नाले
बस इस के बाद हमारा मकान लगता है

What is Pratidin Ek Kavita?

कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।

इधर से देखें तो अपना मकान लगता है । शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी

इधर से देखें तो अपना मकान लगता है
इक और ज़ाविए से आसमान लगता है

जो तुम हो पास तो कहता है मुझ को चीर के फेंक
वो दिल जो वक़्त-ए-दुआ बे-ज़बान लगता है

शुरू-ए-इश्क़ में सब ज़ुल्फ़ ओ ख़त से डरते हैं
अख़ीर उम्र में इन ही में ध्यान लगता है

सरकने लगती है तब ही क़दम तले से ज़मीन
जब अपने हाथ में सारा जहान लगता है

दो चार घाटियाँ इक दश्त कुछ नदी नाले
बस इस के बाद हमारा मकान लगता है